फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लोकतंत्र सेनानी का निधन, राजकीय सम्मान संग दी विदाई

Sun, 22 Sep 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद(सीतापुर)। लोकतंत्र सेनानी का लंबी बीमारी के चलते लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया। नायब तहसीलदार व इंस्पेक्टर की मौजूदगी में उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


ग्राम मझिगंवा निवासी वीरेंद्र सिंह (70) काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ी और शनिवार को वीरेंद्र सिंह ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। लोकतंत्र सेनानी के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार दोपहर वीरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मझिगंवा स्थित घर पहुंचा। लोकतंत्र सेनानी के निधन पर नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव व इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने उनके आवास पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें