लहरपुर। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने परिवहन मंत्री से भेंटकर उनसे बस स्टेशन के लिए भूमि आवंटित कर निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने शनिवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर एक मांग पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि आजादी के 79 साल बीत जाने के बाद भी नगर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन नहीं बन पाया है रात में नगर वासियों को जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों पर जाने के लिए दिक्कत होती है। बस स्टेशन के निर्माण के लिए अति शीघ्र जमीन का आवंटन कर निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की।