फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार राज्य मंत्री को मानहानि का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कारागार राज्य मंत्री को एक प्रधान ने मानहानि की नोटिस भेजा है। प्रधान का आरोप है कि मंत्री ने उनके व पति के सम्मान को ठेस पहुंचाया है। राज्य मंत्री ने नोटिस मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन

थाना हरगांव के गांव रिक्खीपुरवा प्रधान विमला सिंह ने अधिवक्ता विजेंद्र कुमार अवस्थी के जरिये कारागार राज्य मंत्री व हरगांव विधायक सुरेश राही को नोटिस भेजा है। इसमें अधिवक्ता की ओर से यह कहा गया है कि प्रधान पति भारत संचार निगम लिमिटेड में एसडीई ऑफीसर के पद पर कार्यरत हैं।
इनको मंत्री ने तीन सितंबर के दिन जिला कलेक्टर ऑफिस के सामने कई लोगों के सामने हिस्ट्रीशीटर बताया। उनके बयानों से प्रधान और उनके पति की सामाजिक छवि धूमिल हुई है। नोटिस के जरिए मान सम्मान को ठेस पहुंचाने के एवज में एक करोड़ रुपये की मांग की गई है। प्रधान प्रतिनिधि कैलाश ने बताया कि गुरुवार को नोटिस भेजा गया है। मंत्री सुरेश राही का कहना है कि उन्हें नोटिस नहीं मिला है। जब नोटिस मिलेगा तो जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें