लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को बुखार आया। परिजनों ने क्षेत्र स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। हालांकि परिजनों नेे कोई तहरीर नहीं दी है। लालपुर बाजार स्थित एक क्लीनिक में मंगलवार को सैतियापुर मुगलपुर निवासी पुनीत (32) अपने परिजनों संग इलाज करवाने आए थे। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक तंबौर डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। इसके बावजूद क्लीनिक की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।