फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार दिन से लापता युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में चार दिन से लापता एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के चौधरी टोला निवासी रंजीत भुर्जी (31) बीती 14 नवंबर को घर से निकला था। उसका विवाह नहीं हुआ था। जिसका शव रेलवे पटरी के किनारे बगिया में लटकता पाया गया। मृतक के भाई संतोष ने बताया कि रंजीत के चेहरे को जंगली जानवर खा गए थे। उसका शव पेड़ के नीचे मिला है। उसके गले में रस्सी थी। कपड़ों से उसकी पहचान की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें