फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, चार गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मामले में मृतक के भाई ने चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। श
विज्ञापन

थाना पिसावां के गांव निवासी अंकुल (18) रामकोट के मोहल्ला खूबपुर में अपने भाई आदित्य की ससुराल आया था। यहां उसका शव फंदे से लटया मिला। भाई आदित्य ने आरोप लगाया कि उसका भाई अंकुल उसकी साली से विवाह करना चाहता था।
काफी समय से दोनों संपर्क में थे। लड़की के परिजन इस बात से संतुष्ट नहीं थे। परिजनों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। आरोप है कि लड़की के परिजन काफी दिनों से उसे प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दिया करते थे।
विज्ञापन

एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी हरिप्रसाद, सोनू, लक्ष्मी व पुताना पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें