फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे युवक का बाराबंकी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक व्यक्ति का शव बाराबंकी जिले में बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा मजरा मीरानगर निवासी प्रमोद कुमार (45) शनिवार सुबह करीब सात बजे अपने घर से साइकिल लेकर निकला था। जिसके बाद वह लापता हो गया था।
मुबारकपुर गांव के सामने शारदा नहर के किनारे उसकी साइकिल, कपड़े और पास में ही कागज पर मोबाइल नंबर व नाम लिखा मिला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसने नहर में छलांग लगा दी है। जिसकी आशंका पर रात भर पुलिस युवक की तलाश करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उसका शव जिला बाराबंकी के थाना बड्डूपुर इलाके में उतराता पाया गया। लोगों की सूचना पर पहुंची बड्डूपुर थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकाला। कोतवाल विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बाराबंकी में कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें