फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Thu, 18 Jan 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। गणेशपुर-मकनपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लहरपुर के गदापुर गांव निवासी दिलेराम (30) मंगलवार देर शाम बाइक से लहरपुर की ओर निकला था। देर रात गणेशपुर गांव से मकनपुर जाने वाले मार्ग पर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों की मानें तो किसी वाहन ने दिलेराम की बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, बाद में उसकी मौत हो गई। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें