हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव घर के छप्पर में लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी जोगेंद्र (30) रविवार शाम अपनी ससुराल से वापस आया था। आने के कुछ देर बाद ही संदिग्ध हालात में उसका शव घर के बाहर पड़े छप्पर में लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।