फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता युवक का जंगल में फंदे से लटका मिला शव

Sun, 17 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को तीन दिन से लापता एक युवक का शव जंगल में एक पेड़ से फंदे से लटका मिला। महोली कोतवाली क्षेत्र के गांव लौकी निवासी रोहित कुमार (27) 14 दिसंबर को अपने घर से निकला था।
विज्ञापन

उसका शव क्षेत्र के इलसिया पार्क स्थित जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। एसओ बलवंत शाही ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। रोहित अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर से निकला था। उसने अपना मोबाइल भी तोड़ डाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें