कुंवरगड्डी। अटरिया क्षेत्र में जयपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। आशंका है कि ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)