महोली। इलाके के जलालपुर गांव निवासी राजकुमारी (18) का शव बुधवार को कमरे में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। पुलिस जांच कर रही है। राजकुमारी के पिता कमलेश ने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। वह मानसिक रूप से बीमार रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था। बुधवार को परिजन खेतों में फसल की कटाई करने गए थे। परिजन दोपहर बाद करीब 3 बजे वापस घर आए। तभी घटना का पता चला। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि युवती का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला है। परिजनों ने कोई भी आरोप नहीं लगाया है।