महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव नहर पटरी के पास झाड़ियाें में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
गांव ख्वाबीपुर के पास अज्ञात युवक का शव शारदा नहर पटरी के पास झाड़ियाें में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो देखा युवक के चेहरे पर चोटों के निशान थे। उसने नीले रंग की जींस, शर्ट व सफेद जूते पहने थे। जानकारी मिलते ही एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ रविशंकर भी मौके पर पहुंचे और जांच की है। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।