फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाग में दफनाया शव, हत्या की आशंका

Sat, 08 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के कच्ची मढिया गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की पहचान राजपुर प्रताप निवासी रामदीन (28) के रूप में हुई। रामदीन को गांव में सब दीनू के नाम से जानते थे।
विज्ञापन

चचेरे भाई शैलेश पुत्र अविनेश ने बताया कि रामदीन छह माह पूर्व अपने मामा बच्चा लाल के घर रहने आया। यहां रुककर वह बाग की रखवाली करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता हनुमान की 13 साल पहले और मां की छह साल पहले मौत हो चुकी है। शुक्रवार रात उन्हें सूचना मिली कि मामा बच्चालाल ने दीना का शव किसी बाग में दफन किया है।
जब वह शनिवार को गांव पहुंचे तो मामा बच्चा लाल ने बताया कि बीती छह जुलाई को दीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका शव उन्होंने दफन कर दिया है। हालांकि उन्होंने इसकी सूचना किसी को नहीं दी थी। थानाध्यक्ष राम राघव सिंह ने बताया कि दीनू के छह जुलाई को आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का सच सामने आएगा। मामले की जांच की जा रही है। शैलेश ने बताया कि मामा बच्चालाल ने किसी को दीना की आत्महत्या की सूचना नहीं दी थी। इसलिए हमें शक है कि इन लोगों ने दीना को मारकर दफन किया है। पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें