फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीसीओ ने हिंडौरा में खंगाले भ्रष्टाचार के दस्तावेज

विज्ञापन
गांव में जांच करते अ​धिकारी। - फोटो : गांव में जांच करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
गोंदलामऊ। गोंदलामऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत हिण्डौरा में सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी ने भ्रष्टाचार के दस्तावेज खंगाले। उन्होंने प्रधान व सचिव के द्वारा विकास कार्यों के नाम पर की गई अनियमितताओं की गहनता से जांच की। बता दें कि इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीएम ने टीम गठित की है। टीम ने ही मामले की जांच की है। प्राथमिक विद्यालय हिंडौरा में कायाकल्प योजना के तहत खर्च धनराशि, हिण्डौरा में बद्री की पुलिया व नाला निर्माण के पक्के कार्य व हैंडपंप का निरीक्षण किया। अन्य कार्यों की जांच की। ह्यूम पाइप पर रिपेयरिंग का रुपया निकाल लिया और सामुदायिक पेयजल चौकी निर्माण के नाम पर रुपया निकाल लिया, लेकिन मौके पर कार्य का निरीक्षण किया तो कार्य नहीं मिला। इन बिंदुओं पर जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी विकल भारती, गन्ना निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह व लघु सिंचाई के अधिकारी ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें