फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: श्रद्धालुओं से भरा डाला पलटा, 10 जख्मी

Fri, 04 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। श्रद्धालुओं से भरा एक डाला मिश्रिख में अनियंत्रित होकर पलट गया। डाले में 25 लोग सवार थे। इसमें से 10 लोग जख्मी हो गए। बाराबंकी जिले के थाना कोठी के हिम्मतपुर गांव से गुरुवार शाम 25 लोग डाले में बैठकर नैमिष दर्शन के लिए आए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर लौटते समय खरगापुर मोड पर अचानक कुत्ता आ जाने के कारण डाला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक भाया (53), सोनू कुमार (27), प्रतिमा पटेल (20), उमा देवी (35), विजयलक्ष्मी (50), राजकुमारी (30), शिव देवी (25), सुनीता देवी (30), पूजा (25), राजीव कुमार (25), योगेंद्र (35) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। इनमें से दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें