सीतापुर। नैमिषारण्य स्थित दधीचि कुंड का 37.83 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार होगा। लोक निर्माण विभाग को इस काम की जिम्मेदारी दी गई है।
लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता रीमा सोनकर ने प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजा है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।