रेउसा (सीतापुर)। खेत में लगे ब्लेडयुक्त तार में मंगलवार को बिजली की एचटी लाइन गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो किशोरियां झुलस गईं। एक सांड़ की मौत हो गई। क्षेत्र के रमुआपुर कालिका सिंह निवासी रोहिनी (12) और कांती (8) रमुआपुर कालिका सिंह बाजार जा रही थी। पास के ही एक खेत में ब्लेड युक्त तार लगे थे। जिन पर करंट दौड़ रहा था। इसकी चपेट में आने से दोनों किशोरियां झुलस गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी तंबौर में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।