फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किसानों को फसल प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Mon, 04 Mar 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र के खजुरा गांव में रविवार को गन्ना विकास परिषद हरगांव की ओर से गन्ना किसानों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें यूपीसीएसआर की ओर से अनुसूचित जाति के 100 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को नवीन गन्ना बीज व ट्राईकोडर्मा वितरित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन सहकारी जूट संघ उप्र चंद्रकुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि कृषि वैज्ञानिक डाॅ. दया श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से शोध पत्रिका गन्ना उत्पादन की नवीनतम वैज्ञानिक पद्धति का विमोचन किया।

प्रशिक्षण में शोध परिषद शाहजहांपुर के वैज्ञानिक डाॅ. एसपी यादव, डाॅ. संजीव पाठक, डाॅ. सुनील विश्वकर्मा, डाॅ. सीएन गुप्त, डाॅ. मनीष मोहन तथा हरगांव मिल के सलाहकार डाॅ. वीसी जादौन ने मृदा परीक्षण, बीज चुनाव एवं बोआई, बीजोपचार, कीट प्रबंधन तथा फसल प्रबंधन विषय पर किसानों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन


उप गन्ना प्रबंधक मनोज निर्वाल ने मिल द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर हरगांव गन्ना विकास परिषद के प्रतिनिधि राजेश पटेल, भानु प्रताप, सत्यप्रकाश मिश्र व रामू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें