तंबौर। ड्योढ़डीह गांव में शनिवार को मछुआरे के जाल में मगरमच्छ का बच्चा फंस गया। ग्रामीणों ने उसे जाल से बाहर निकाला और रस्सियों से बांधकर गांव लेकर चले गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी इंद्रबली ने अपने सहयोगी राम खेलावन के साथ मिलकर मगरमच्छ के बच्चे को शारदा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।