लहरपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला शाहकुलीपुर स्थित तालाब में सोमवार को मगरमच्छ दिखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी। वन दरोगा राजकुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिली थी और वे तुरंत मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, पानी में छिप जाने के कारण मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। उन्होंने लोगों को सजग रहने और तालाब से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।