फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नहर में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग ने शारदा नदी में छोड़ा

Sat, 07 Sep 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पकड़ में आया मगरमच्छ।
विज्ञापन
लहरपुर। न्यामूपुर गांव स्थित शारदा सहायक नहर में शुक्रवार को एक बार फिर विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़कर शारदा नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन


न्यामूपुर गांव स्थित शारदा सहायक नहर में शुक्रवार को एक मगरमच्छ नजर आया। वह नहर की पटरी पर बैठा था। 29 अगस्त को भी मोहम्मदीपुर पुल के पास भी एक मगरमच्छ को ग्रामीणों ने देखा था। उस समय ग्रामीणों का शोर सुनकर वह पानी में चला गया था।
ग्रामीणों के मुताबिक शारदा सहायक नहर बंद चल रही है। पानी कम होने के कारण मगरमच्छ शिकार की तलाश में इधर-उधर खूब रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग के उप वन क्षेत्राधिकारी हरीश कुमार श्रीवास्तव, वन दरोगा राजकुमार पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़कर लखीमपुर जिले के ऐरा स्थित शारदा नदी में उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को शारदा सहायक नहर से पकड़कर शारदा नदी में छोड़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें