फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य को पीटा, फायरिंग

Sat, 23 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र भ्रमण पर गए बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पर हथियारों से लैस कुछ लोगों ने हमला कर दिया। चालक पर तमंचा लगाकर गाड़ी कब्जे में की और बाद में जिपं सदस्य की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


किसी तरह बच कर भागे जिपं सदस्य पर कई चौपहिया वाहनों से आए एक विधायक के समर्थकों ने फायरिंग भी की। पीड़ित ने मामले में मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय समेत छह नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सीओ मिश्रिख ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। घटना के पीछे ब्लॉक प्रमुखी चुनाव को कारण बताया जा रहा है। बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य अशरफ हुसैन का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद शनिवार को वह जिगिनिया गांव में भ्रमण के लिए गए थे।
विज्ञापन


गांव में वह महेंद्र के घर के पास मौजूद थे। तभी एक विधायक के समर्थक मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, शालू गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग असलहों से लैस होकर आ धमके। आरोप है कि इन लोगों ने उसके चालक को असलहा लगा कर रोक लिया। जिसके बाद उसे गाड़ी से खींच कर बुरी तरह पीटा।

ग्रामीणों की मदद से वहां से किसी तरह बच कर भागे तो रास्ते में इन लोगों ने फिर से घेर लिया और जान से मारने के लिए कई राउंड फायरिंग की। खबर पाकर सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह ने मौके पर जाकर जांच की है। अशरफ ने आरोप लगाया कि विधायक अनूप गुप्ता उससे राजनीतिक रंजिश मानते हैं।

जिसके चलते उनके समर्थकों ने हमला किया। उसने रामकिंकर पांडेय, शालू गुप्ता, पंकज दीक्षित, गुड्डू बाजपेयी, विनीत शुक्ला व दिनेश समेत 25 अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। सीओ मिश्रिख का कहना है कि मामले की जांच की गई है। मारपीट हुई है।

अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी एसबी पांडेय का कहना है कि रामकिंकर पांडेय सहित छह लोग नामजद व 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। फायरिंग की बात गलत है।
विज्ञापन


विधायक पर कोई आरोप नहीं है। आरोपियों को उनका समर्थक बताया गया है। घटना के पीछे की वजह ब्लॉक प्रमुखी चुनाव को लेकर गुटबाजी बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें