फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांध पीटा

Tue, 03 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
की पिटार्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में एक युवक को चोरी के शक में कुछ लोगों ने पेड़ से बांध कर बुरी तरह पीटा। पिटाई से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के शाहमहोली निवासी मो. खलीक को गांव के ही लोगों ने घर से उठा कर बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया गया। उसकी पत्नी मतीरून का आरोप है कि उसके पति को चोरी करने के शक में गांव के ही जान मोहम्मद, नूर मोहम्मद, इस्लाम, तस्लीम, नसरू, रईस आदि ने घर में घुस कर मारपीटा।

चोरी गए सामान की बरामदगी भी दिखा दी। जिसके बाद बाग में पेड़ से बांध कर बुरी तरह पीट दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनय गौतम ने बताया कि खलीक को चोरी के शक में गांव के ही लोगों ने पीटा था। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के यहां दबिश दी गई है, लेकिन वह भागे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें