फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग युवकों ने युवक को मारी गोली

Tue, 15 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट पिच पर बाइक लेकर पहुंचे दबंग ने विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी और भाग निकले। जख्मी युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, खबर पाकर एएसपी, शहर कोतवाल व एसओ भी मौके पर पहुंच गए थे। युवक के भाई ने मामले में तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हरगांव के महादेव अटरा निवासी इशरत अली (22) अपने साथियों के साथ मंगलवार शाम गांव के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। तभी बाइक से तीन युवक वहां पहुंचे और मैदान पर पिच के बीच में बाइक रोक दी। इस पर क्रिकेट खेल रहे इशरत व उसके साथियों ने विरोध किया तो बाइक से दबंग भड़क गए और विवाद करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच दबंगों ने इशरत को गोली मार दी और भाग निकले। साथियों की मदद से इशरत को सीएचसी हरगांव ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

उधर, जानकारी होने पर एएसपी डॉ. ओपी सिंह व शहर कोतवाल परशुराम सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जख्मी युवक के भाई वाजिद ने मामले में हरगांव के फरीदपुर गांव निवासी शीबू खान, क्षेत्र के लौका ककराही गांव निवासी शादाब व देईरामा गांव निवासी शादाब को नामजद किया है। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें