फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचान से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 03 May 2017 10:55 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
police
विज्ञापन
खेत की रखवाली कर रहे एक युवक की हत्या करने के बाद मंगलवार रात उसकी लाश खेत में बने मचान से लटका दी गई। उधर, मामले में एफआईआर लिखने में आनाकानी करने पर परिवारीजनों ने बुधवार को पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नाराज लोगों कस्ता-सीतापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। मौके पर पहुंचे अफसरों ने एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। इसके बाद रास्ता खुल सका।

घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़े हुए थे। रामकोट के अमीननगर निवासी शैलेश यादव (25) पुत्र पुतान मंगलवार रात रखवाली करने के लिए खेत पर बने मचान में लेटा था।
विज्ञापन


सुबह गांव के लोग खेत की ओर गए तो उसका शव संदिग्ध हालात में मचान से फंदे लटक रहा था। पैर भी जमीन छू रहे थे। खबर पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, मृतक के परिवारीजनों का कहना है कि गांव के ही अनूप से शैलेश का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते आए दिन अनूप धमकियां देता था। परिवारीजनों का आरोप है कि मंगलवार ाम अनूप अपने कुछ अन्य साथियों के साथ शैलेश के खेत पर गया था।

उसके पिता को धमका कर कहा था कि वह शैलेश को समझा ले, वरना अंजाम बुरा होगा। इसके बाद ये लोग चले गए। सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। जिसके चलते मृतक के परिवारीजन ने अनूप सहित कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।

उनका कहना है कि हत्या को लेकर पुलिस से केस दर्ज करने को कहा, लेकिन थाना पुलिस ने घटना को आत्महत्या बताते हुए केस दर्ज करने से मना कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद हत्या का केस न दर्ज होने से नाराज घरवालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कस्ता-सीतापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

इस दौरान लोग रामकोट पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा प्रदर्शन कर रहे थे। खबर पाकर एसडीएम, सीओ, एसओ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे अफरातफरी रही। अधिकारियों ने अनूप सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने का निर्देश दिया।

तब जाकर रास्ता खुल सका। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन आरोपियों की गिरफ्तार होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़े थे। एसओ राजेंद्र शर्मा का कहना है कि हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें