फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक को काट डाला

Wed, 18 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरगांव में गुड़बेल पर बने एक मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे एक युवक की मंगलवार रात धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह गुड़बेल मालिक को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिवारीजन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
सेलूमऊ मजरा बिसनूपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू (26) पुत्र फैय्याज मोतीपुर में अकबर के गुड़बेल पर बने मुर्गी फार्म में मंगलवार रात रखवाली कर रहा था।
विज्ञापन


इस बीच धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। सुबह जब गुड़बेल मालिक वहां पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि परिसर में आरिफ की लाश खून से सनी हुई पड़ी थी। पड़ोस में ही खाना रखा था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि खाना खाते समय उसकी हत्या की गई होगी।

गुड़बेल मालिक ने फौरन युवक के परिवारीजनों व पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, सीओ सदर उमाशंकर सिंह, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की। आरिफ की हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। परिवारवालों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि युवक की हत्या क्यों की गई, इसकी जांच चल रही है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें