फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, भाई जख्मी

Sun, 15 Jan 2017 11:00 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेउसा में बिसवां मार्ग पर शनिवार रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका मौसेरा भाई जख्मी हो गया। उसे सीएचसी रेउसा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन

रेउसा के मूरतपुर गांव निवासी पप्पू (25) पुत्र मायाराम व खुरलिया निवासी अपने मौसेरे भाई अवधेश (28) पुत्र मोती के साथ बाइक से शनिवार देर रात मूरतपुर से रेवनिया जा रहे थे। जब ये लोग बिसवां मार्ग पर रेउसा में कंतापुरवा व रसूलपुर गांव के बीच पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक वाहन समेत वहां से भाग निकला। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी रेउसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। जबकि अवधेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें