फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रॉली से जीप टकराई, युवक की मौत, तीन जख्मी

Wed, 18 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिश्रिख के नैमिषारण्य के पास मंगलवार रात सड़क पर खड़ी ट्रॉली से एक जीप जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों में दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि जख्मी एक युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


सीतापुर-हरदोई मार्ग पर देवदेवश्वर द्वार से कुछ दूरी पर मंगलवार रात सड़क किनारे यूकेलिप्टिस भरी ट्रॉली पंक्चर खड़ी थी। इस बीच हरदोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखचे उड़ गए। हादसे में जीप पर सवार चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को फौरन सीएचसी मिश्रिख भेजा, जहां मिश्रिख के सूरजपुर गोपालपुर निवासी राहुल (23) पुत्र पवन सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इनमें से चिकित्सकों ने अंकित (24) को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दो अन्य युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें