रामपुर कलां थाना इलाके में शनिवार रात बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार आजमगढ़ के निजामाबाद निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
उसका लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। युवक करीब एक माह पहले अपनी बहन के घर आया था। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।आजमगढ़ के निजामपुर निवासी रवि मौर्य (26) करीब एक माह पूर्व अपनी बहन श्वेता की ससुराल रामपुर कलां थाना इलाके के सलोना बीबीपुर आया था।
शनिवार शाम को वह गांव के पुष्पेंद्र भार्गव (18) पुत्र मंगूलाल के साथ बाइक से सलोना बीबीपुर जा रहा था, तभी रास्ते में लौना-चकला मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
यलों को सीएचसी पहला में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख दोनों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इसी बीच रवि ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि पुष्पेंद्र का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।