फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में लाठियों से पीट कर युवक को मार डाला

Thu, 01 Jun 2017 11:17 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
पत्नी की चारपाई पर गांव के युवक को बैठा देखकर नाराज हुए ग्रामीण ने उसे लाठियों से पीट कर मार डाला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। आरोप है कि पुरानी रंजिश में युवक को मारा गया है। मृतक के भाई ने दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन


रामकोट क्षेत्र में ग्राम खपूरा निवासी अमलेश्वर यादव (23) पुत्र रामसेवक यादव बुधवार रात गांव में ही विश्राम यादव की पुत्री की शादी में शामिल होने गया था। इस बीच गांव के ही प्रेम प्रकाश ने अपने भाई की मदद से अमलेश्वर को अपने घर के पास पकड़ लिया और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस घटना में अमलेश्वर मरणासन्न हो गया। जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुुंचे और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सुधीर ने प्रेम प्रकाश व उसके भाई बसंतलाल के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सुधीर का कहना है कि करीब एक माह पूर्व अमलेश्वर की भैंस प्रेम प्रकाश के खेत में चली गई थी। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ था। बुधवार को अमलेश्वर गांव के ही विश्राम की पुत्री की शादी में शामिल होने गया था जहां उसका फिर से प्रेम प्रकाश से विवाद हुआ।

आरोप है कि विवाद के बाद अमलेश्वर को प्रेम प्रकाश व उसका भाई अपने घर खींच ले गए और उसको पीट कर मार डाला। एसओ राजेंद्र शर्मा का कहना है कि प्रेम प्रकाश के घर में उसकी पत्नी की चारपाई पर बैठा अमलेश्वर उससे बात कर रहा था।

इसी बीच प्रेम प्रकाश पहुंच गया। उसे अमलेश्वर के मिलने पर शंका हुई। जिसके चलते उसने चारपाई की लकड़ी से पीट कर मारणासन्न कर दिया। अमलेश्वर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसओ का कहना है कि मामले में दो लोग नामजद किए गए हैं। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें