फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने अधेड़ को रौंदा

Sun, 06 Nov 2016 11:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली इलाके में लहरपुर-तंबौर मार्ग पर लालपुर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ग्रामीण को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह लालपुर बाजार खरीदारी करने को आया था। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


पिड़ोरिया गांव निवासी व्यापारी लाल (50) रविवार को लालपुर बाजार गया था। इसी दौरान लालपुर में लहरपुर से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें