फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों में लगी आग से विवाहिता झुलसी

Sat, 18 Mar 2017 11:57 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके के दुर्गापुरवा में शनिवार को एक घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने में विवाहिता का पति भी झुलस गया।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों के मुताबिक खाना बनाते समय आग लगने से विवाहिता व उसका पति झुलस गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

शहर के दुर्गापुरवा निवासी अशोक (26) पुत्र बराती के घर में शनिवार शाम अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे अशोक की पत्नी रेनू (25) बुरी तरह झुलसने लगी। पत्नी को झुलसता देखकर अशोक बचाने पहुंचा।
विज्ञापन


जिसके चलते वह भी बुरी तरह झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारीजन का कहना है कि अशोक की पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बचाने दौड़ा अशोक भी झुलस गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें