फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से रेप

Sun, 11 Jun 2017 10:51 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दबंग ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। जिसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक विवहिता(30) का पति मेहमानी में गया था। घर पर अकेली विवाहिता ही मौजूद थी। शनिवार को आधी रात के समय ग्राम तूला पुरवा निवासी विमलेश उर्फ बबलू घर में घुस आया और उसे दबोच लिया।

जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए, विवाहिता से दुष्कर्म किया। विवाहिता की अस्मत लूटने के बाद आरोपी विवाहिता को मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। सुबह जब विवाहिता का पति घर पहुंचा, तब विवाहिता ने आप बीती सुनाई।
विज्ञापन


जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी ग्राम तूला पुरवा निवासी विमलेश उर्फ बबलू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विमलेश उर्फ बबलू के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। विवाहिता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें