कमलापुर के रेवरी गांव निवासी रमाकांत दीक्षित के कच्चे घर में छत पर एक कोठरी बनी थी। बारिश के दौरान कोठरी की छत में पानी टपक रहा था।
रविवार सुबह 11 बजे रमाकांत की पुत्री शिखा दीक्षित (21) बारिश के दौरान छत पर बनी कोठरी पर जाकर मिट्टी का लेप कर रही थी। तभी अचानक उस पर बिजली गिर गई।
इस पर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। परिवारीजनों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।