फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, पिता-पुत्री की दबकर मौत

Wed, 29 Jul 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर छप्पर व दीवार गिरने से एक वृद्ध व उसकी पुत्री की दबकर मौत हो गई। दोनों दीवार के करीब बैठे हुए थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो बारिश में दीवार काफी कमजोर हो गई थी। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। ग्राम सकतापुर निवासी कैथू (59) ने घर के बाहर कच्ची दीवार पर छप्पर डाल रखा था।

बुधवार दोपहर कैथू घर के बाहर दीवार के करीब बैठा था। निकट ही उसकी पुत्री कांती देवी (25) झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच अचानक उसकेे घर की दीवार छप्पर समेत गिर गई।
विज्ञापन


दोनों मलबे में दब गए। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दबे हुए पिता-पुत्री को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन


हादसे में छप्पर के नीचे बंधी तीन बकरियों की दबकर मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने दोनों को आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां पर पिता-पुत्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवारीजनों की मानें तो परिवार बेहद गरीब है। इस वजह से कच्ची दीवार की मरम्मत नहीं करा सका। नतीजतन बुधवार को दीवार गिर गई और पिता व पुत्री की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें