फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ा अपराधी

Mon, 18 Apr 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में सोमवार दोपहर ग्रामीणों के हौसले के आगे लुटेरों की हिम्मत पस्त हो गई। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक लुटेरे को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान उसके दो साथी लूट का माल लेकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए लुटेरे से पुलिस उसके साथियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चिलवारा निवासी फिरासत व हसीउद्दीन फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। सोमवार को दोनों लोग बाइक से कपड़े बेचने निकले थे। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में ग्राम सिंहपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके दोनों की बाइक गिरा दी।

इसके बाद बदमाश दोनों व्यापारियों से लूटपाट करने लगे। व्यापारियों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण व राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। इसी बीच दो बदमाश व्यवसायियों का बैग छीनकर बाइक से भाग गए। जबकि एक बदमाश पैदल ही भागने लगा। ग्रामीणों ने काफी दूर तक उसे दौड़ाया और आखिरकार पकड़ लिया।
विज्ञापन


भीड़ ने बदमाश को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित दोनों व्यवसायियों ने बताया कि बदमाश 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन व कपड़े लूट ले गए हैं। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान हरदोई जिले के मल्लावां कस्बा निवासी सुभाष के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उससे साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें