फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा को गोली से उड़ाया, मौत

Fri, 20 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खेत में मवेशी चले जाने से गुस्साए युवक ने अपने सगे चाचा की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई ने भतीजे के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।    
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर इलाके के कोरैय्या गाड़ीघाट देव सिंह निवासी लालता प्रसाद (35) पुत्र जगदीश की पड़िया उसके घर के पास ही स्थित सगे भतीजे विष्णु के खेत में चली गई थी। जानवर से खेत में नुकसान होने के कारण विष्णु ने पड़िया को अपने घर में बांध लिया। शाम को जब लालता प्रसाद घर पहुंचा तो उसे जानकारी हुई।

बताते हैं कि रात करीब दस बजे लालता प्रसाद पड़िया लेने गया था। यहां दोनों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर विष्णु ने चाचा को गोली मार दी और भाग निकला। उधर, मौके पर पहुंचे लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर इमलिया सुल्तानपुर एसओ बेनी माधव त्रिपाठी गांव पहुंचे। पत्नी ने भतीजे विष्णु के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वह आईटीबीपी में नौकरी करता था, लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें