मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में चाचा ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी भतीजी से दुष्कर्म किया। परिवार जब घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली के एक गांव का परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर उनकी पुत्री (15) अकेली ही थी। शुक्रवार रात किशोरी छत पर सो रही थी। तभी उसका चचेरा चाचा वहां पहुंच गया।
इससे पहले कि किशोरी को भनक लगती, आरोपी ने उसे बिस्तर पर ही दबोच लिया। जिसके बाद जान से मार डालने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। किशोरी की अस्मत लूटने के बाद मौके से फरार हो गया। शनिवार शाम जब किशोरी का परिवार घर आया, तो किशोरी ने आपबीती बताई।
जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।