हादसेके के बाद परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : AmarUjala
रेउसा थाना क्षेत्र में शनिवार रात बिसवां रोड पर ट्रक व डंफर की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों के चालक जख्मी हो गए। इन लोगों को रेउसा सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
जिला हमीरपुर निवासी ताज्जुद्दीन (26) पुत्र इमामुद्दीन डंफर चालक गिट्टी लेकर यहां आया था। प्लांट पर गिट्टी उतार कर डंफर वापस बिसवां जा रहा था। इसी बीच कानपुर निवासी अकबरपुर थाना पतारी निवासी जब्बार (34) पुत्र इस्लाम ट्रक चालक मौरंग भरकर बिसवां से रेउसा की तरफ आ रहा था।
बिसवां रोड रसूलपुर व काशी पुरवा के बीच ट्रक व डंफर में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों चालक जख्मी हो गये। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।