फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्रामीणों को बंधक बना की लूटपाट

Tue, 23 Aug 2016 11:06 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
तालगांव थाना क्षेत्र के कसरैला खंदनिया मार्ग पर सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार रात असलहों के बल पर तीन ग्रामीणों को बंधक बना दो हजार रुपये, मोबाइल आदि पार कर दिया। किसी तरह ग्रामीण बंधनमुक्त होकर घर पहुंचे। सुबह पुलिस को सूचना दी।  
विज्ञापन


तालगांव इलाके के कसरैला-खंदनिया मार्ग पर सिंघनिया मोड़ के पास छह असलहे से लैस बदमाशों ने पेड़ की टहनियां रास्ते में डालकर रोड बंद कर दी। बदमाशों ने इस दौरान मुकेश को रोक कर उससे पांच सौ रुपये व दो मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद उसे बांध बना लिया।

उधर से गुजरे मलिखे को भी रोक कर बदमाशों ने सौ रुपये व मोबाइल छीन लिया। कसरैला से लौट रहे मोटर साइकिल सवार खंदनिया निवासी मनोज को लाठी मार कर गिरा दिया और उसकी पिटाई कर दो हजार रुपये लूट लिए। इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि मारपीट हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें