फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में मां-बेटी समेत तीन घायल

Fri, 01 Sep 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में मां व बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाएं महोली व संदना थाना क्षेत्रों में हुईं हैं। महोली के हरैया फत्तेपुर निवासी हीरालाल की पत्नी रामपती (38) का गांव के ही देवी दयाल से विवाद हो गया।
विज्ञापन


तकरार बढ़ने पर देवी दयाल पक्ष ने हीरालाल पर हमला बोल दिया। देवी दयाल पक्ष ने रामपती को पीटना शुरू किया तो पुत्री पप्पी (16) बचाव करने पहुंच गई। इस पर देवी दयाल पक्ष ने पप्पी को भी पीटा। घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल ने देवी दयाल आदि के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घायल मां व बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं संदना में सिढ़ौली निवासी संतोष (25) गुरुवार रात घर के बाहर सो रहा था। रात में कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इससे संतोष घायल हो गया। घायल ने इस संबंध में गांव के मनोहर आदि के खिलाफ तहरीर दी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें