फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पार किया तीन लाख का माल

Sun, 18 Sep 2016 11:35 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिधौली कस्बे में रविवार दोपहर को चोरों ने एक आवास का ताला तोड़ 25 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के कुछ देर बाद गृहस्वामी के बेटे को सूचना मिली। 
विज्ञापन


सिधौली के गोविंद नगर निवासी मोहनलाल गुप्ताअपनी पत्नी व परिवार के अन्य लोगों के साथ तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं। बेटा दीपक घर पर था। रविवार सुबह वह भी घर में ताला लगाकर अपनी दुकान चला गया। इसी दौरान दोपहर को चोरों ने घर का ताला तोड़ 25 हजार की नकदी, जेवर समेत करीब तीन लाख का माल चोरी कर लिया।

घर का ताला टूटा देखकर लोगों ने दीपक को सूचना दी। दीपक ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। जिसके बाद उसने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर सुरेश ओमहरे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें