फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर युवक को मारी गोली

Wed, 11 Jan 2017 11:23 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
संदना थाना क्षेत्र में गोपालपुर भट्ठा चौराहे के पास मामूली कहासुनी के बाद एक शराबी ने युवक से मारपीट की। बात बढ़ने पर उसने तमंचे से उसे गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी सिधौली से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


संदना निवासी सोनू रैदास (32) पुत्र रामखेलावन गोपालपुर भट्ठा चौराहे पर मंगलवार देर शाम दावत में गया था। इस दौरान वह गोपालपुर भट्ठा चौराहे के पास ही एक दुकान के पास खड़ा था। इसी बीच तारापुर गांव निवासी निर्मल सिंह भी वहां नशे में धुत होकर पहुंच गया। किसी बात को लेकर सोनू से उसकी कहासुनी हो गई।

बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दरम्यान निर्मल ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली सोनू के पेट में जा लगी। उधर, गोली लगने की आवाज सुनते ही वहां अफरातफरी मच गई। साथ ही आरोपी मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से सोनू को सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


खबर पाकर पुलिस भी पहुुंच गई थी। बताते हैं कि सोनू को कभी-कभार थाने की पुलिस सरकारी वाहन चलवाने के लिए ले जाती थी। सोनू के चचेरे भाई दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने निर्मल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ बेनी माधव त्रिपाठी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें