फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

Sat, 03 Dec 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
स्कूल से लौट रहे बच्चों को ट्रक ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक प्राइवेट स्कूल से परीक्षा देकर घर जा रहे तीन मासूम छात्रों को रेउसा के पल्हरी गांव के निकट गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़ भाग निकले। 
विज्ञापन


रेउसा थाना क्षेत्र के पल्हरी निवासी शरद राज (6) पुत्र लालता प्रसाद, कोमल (7) पुत्री रामू व दीपांशु उर्फ निशांक (6) पुत्र होशियारीलाल सदरपुर इलाके के जहांगीराबाद स्थित श्रीकुंज बिहारीलाल सरस्वती विद्यामंदिर में परीक्षा देकर लौट रहे थे। शरद राज व दीपांशु शिशु ‘अ’ व कोमल शिशु ‘ब’ कक्षा में पढ़ती है।

शनिवार को तीनों बच्चे बिसवां से तम्बौर जाने वाली प्राइवेट बस से गांव के पास उतर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक ने तीनों बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी भाग निकले।
विज्ञापन


इस बीच वहां पहुंचे बीडीओ रेउसा अजय प्रताप सिंह ने अपनी गाड़ी से तीनों बच्चों को बिसवां पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शरद राज की मौत हो गई जबकि कोमल को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान कोमल की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें