फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को जख्मी कर ट्रेन से भाग रहा बंदी दबोचा

Wed, 09 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
बहराइच से पेशी के बाद लौटते समय हत्या के मामले में सीतापुर जिला कारागार में बंद एक शातिर ने महमूदाबाद-बिसवां के बीच चलती ट्रेन में सिपाहियों पर हथकड़ी से हमला कर भागने का प्रयास किया। कुछ देर तक चले संघर्ष के बाद बंदी की अभिरक्षा में लगे दूसरे सिपाही ने उसे दबोच लिया। हालांकि इस हमले में एक आरक्षी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जबकि दूसरे को मामूली चोटें आईं हैं। मामले में जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बहराइच जिले के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र निवासी दिनेश कुमार हत्या के एक मामले में 2012 से जेल में बंद है। पहले वह बहराइच कारागार में निरुद्ध था, लेकिन गलत आचरण के कारण पिछले साल 22 जुलाई को उसे सीतापुर जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया था। यहीं से उसे पेशी पर बहराइच ले जाया जाता था।

मंगलवार को दिनेश पेशी पर गया था। उसकी अभिरक्षा में सीतापुर पुलिस लाइन से आरक्षी जितेंद्र बहादुर व कमलेश कुमार को लगाया गया था। पेशी के बाद दोनों आरक्षी उसे लेकर सत्याग्रह एक्सप्रेस से सीतापुर लौट रहे थे। बताते हैं कि मंगलवार रात करीब सवा दस बजे ट्रेन जब महमूदाबाद रेलवे स्टेशन से चली, तभी बंदी ने आरक्षी कमलेश पर हथकड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


सिर व चेहरे पर हथकड़ी के कई वार से वह जख्मी हो गया। उधर, साथी के चिल्लाने की आवाज सुन कुछ दूर खड़े दूसरे आरक्षी जितेंद्र ने ट्रेन से कूदकर भागने का प्रयास कर रहे बंदी को दबोच लिया। काफी संघर्ष के बाद किसी तरह हथकड़ी की रस्सी में जकड़कर बिसवां तक पहुंचाया। बिसवां में ट्रेन रुकते ही उसे ट्रेन से उतारकर स्टेशन अफसर को सूचना दी।

कोतवाली से पहुंची पुलिस ने जख्मी आरक्षी को सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर देख उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हमले में दूसरे आरक्षी को भी चोटें आईं हैं, लेकिन उसकी हालत ठीक है। खबर पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। आरक्षी जितेंद्र की तहरीर पर जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है। बंदी को वापस सीतापुर जेल में दाखिल करा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें