आवास व पेंशन दिलाने के नाम पर वसूली करना एक रोजगार सेवक को महंगा पड़ गया। इस प्रकरण में बीडीओ ने ग्रामीणों के बयान पर प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए थे पर यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा था।
सोमवार को मामला डीएम के समक्ष उठा। इस पर उन्होंने रोजगार सेवक पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मामला लहरपुर ब्लाक की ग्राम सभा रूढ़ा भवनाथपुर का है।
यहां के ग्रामीणों ने डीएम के यहां शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम सभा का रोजगार सेवक रणधीर कुमार आवास व पेंशन योजना का लाभ देने के नाम पर आए दिन वसूली करता है पर किसी भी लाभार्थी को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। डीएम ने जांच करने के निर्देश दिए थे।