फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचारी को दस साल की कैद

Mon, 19 Oct 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला से दुराचार के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 13 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। अर्थदंड जमा न करने की दशा में आरोपी को 13 माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के एक मजरा निवासी महिला 10 मार्च 1996 को सुबह सुसराल से माता-पिता के घर आई थी।

जब वह गांव के दक्षिण नित्यकर्म के लिए गई तो वहां केदार, उसका भाई महावीर व एक अन्य चंद्रकेत ने उसके साथ दुराचार किया। शोर पर जब गांव के मोलहे व गनेश मौके पर पहुंचे तो तीनों आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने संदना थाने में तहरीर दी थी।

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय में सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर न्यायाधीश ने महावीर व चन्द्रकेत को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। जबकि केदार को 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें