फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को मरणासन्न कर खुद लगा ली फांसी

Tue, 22 Dec 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली इलाके में एक युवक ने हैंडपंप पर पानी भर रही गांव की युवती पर फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


हमले में जख्मी युवती को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

पुलिस ने युवक की जेब से युवती के लिखे आठ लवलेटर बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक युवक शादीशुदा है। पत्नी की हत्या के बाद वह जेल भी जा चुका है।

मिश्रिख के एक गांव की युवती मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इसी बीच गांव निवासी मुनेंद्र राजवंशी (28) पुत्र छोटेलाल वहां फरसा लेकर पहुंच गया। उसने बिना कुछ कहे युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते युवक वहां से भाग गया। आननफानन परिवारीजन लोगों की मदद से युवती को सिधौली सीएचसी ले गए लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक मुनेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, लेकिन इसी बीच शाम करीब चार बजे खबर मिली कि मुनेंद्र का शव गांव से एक किमी. दूर खेत में लगे एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक मुनेंद्र ने अपने शर्ट से ही फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस को युवक की जेब से आठ लवलेटर मिले।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि बरामद लवलेटर युवती द्वारा लिखे गए हैं। उसका कहना है कि युवक-युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें