फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार छात्राओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, एक की मौत

Sat, 23 Sep 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को कुचल दिया। इससे एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गई। मरने वाली छात्रा पीलीभीत जिले की निवासी है, जो ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक स्कूटी सवार छात्राएं हेलमेट नहीं लगाए थीं।
विज्ञापन


पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी भंवर सिंह की पुत्री एकता सिंह (17) शाह महोली क्षेत्र के एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। वह अपने नाना शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरिया कलां निवासी दिनेश सिंह के यहां रह रही थी। एकता के साथ ही उसकी मौसी व दिनेश की पुत्री निहारिका (18) भी पढ़ती है। शनिवार को दोनों छात्राएं कॉलेज से लौट रहीं थीं।

तभी धन्नाग गांव के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे छात्राएं स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं। इसी बीच ट्रॉली का टायर दोनों को कुचलता हुआ निकल गया। जिसकी वजह से दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एकता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि निहारिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें